लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

10वीं में 699 अंक लेकर प्रदेश में प्रथम आई नादौन स्कूल की रिद्धिमा शर्मा

Ankita | 7 मई 2024 at 9:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। बता दें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

रिद्धिमा शर्मा ने 700 में 699 यानी 99.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिद्धिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।  रिद्धिमा ने 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय में प्रवेश लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें इस बार 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 67,988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। 12,613 विद्यार्थी फेल हुए है। इसके अलावा 10,474 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के विद्यार्थी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]