Loading...

10वीं व 12वीं (साइंस) के छात्रों के लिए करियर अकैडमी ने शुरू की फ्री टेस्ट सीरीज़

By Shailesh Saini Published: 7 Mar 2026, 3:36 PM | Updated: 7 Mar 2026, 3:36 PM 0 min read

नाहन

बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करियर अकैडमी ने एक नई पहल करते हुए 10वीं और 12वीं (साइंस) के विद्यार्थियों के लिए फ्री टेस्ट सीरीज़ शुरू की है। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के अभ्यास के साथ परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करना है।

संस्थान के प्रतिनिधियों के अनुसार कई छात्र विषयों की पढ़ाई तो अच्छी तरह करते हैं, लेकिन ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों को हल करते समय सही विकल्प चुनने और समय प्रबंधन में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह टेस्ट सीरीज़ शुरू की गई है, ताकि छात्र नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकें।
इस टेस्ट सीरीज़ के जरिए छात्रों को परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रश्न हल करने का अभ्यास मिलेगा, जिससे उनकी स्पीड और एक्यूरेसी में सुधार होगा।

प्रत्येक टेस्ट के बाद छात्रों को उनकी परफॉर्मेंस का विश्लेषण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार कर सकें।

संस्थान का मानना है कि आज अधिकांश प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर आधारित होती हैं। ऐसे में यह फ्री टेस्ट सीरीज़ छात्रों को परीक्षा जैसे माहौल में अभ्यास करने का अवसर देगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।

Tags: