HNN/ चंबा
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तुन्नूहट्टी चेकपोस्ट पर पुलिस ने चिट्टे सहित एक तस्कर को काबू किया है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 10.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। मामले में आकाश कुमार निवासी वार्ड नंबर-चार धोबी मोहल्ला बनीखेत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार तुन्नूहट्टी चेकपोस्ट पर पुलिस की एक टीम मौजूद थी। इस दौरान आकाश कुमार की गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। जब उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ जो कि 10.14 ग्राम पाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group