HNN/ बिलासपुर
झंडूता उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत डमली के ज्वाह जंगल और धनथर गांव में आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। इस दौरान कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए जबकि आग की चपेट में आने से गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
वही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की इस घटना में 100 बीघा जंगल जलकर राख हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनथर गांव में निजी घासनी में आग लग गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हवा के रुख के साथ आग आगे बढ़ती गई और देखते ही देखते आग ने 100 बीघा भूमि पर लगे पेड़-पौधे जला डाले। इतना ही नहीं शेड में खड़ी धनथर निवासी मनोज कुमार की कार को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसे खासा नुक्सान हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





