103 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किए दो युवक
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के उपनगर ढली में पुलिस की टीम ने दो युवकों को 103 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सुन्नी के रहने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ढली में दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों युवक के कब्जे से 103 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही एक वाहन को भी जब्त किया।
एएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।