HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। हालांकि, छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामला थाना फतेहपुर के अंतर्गत आती पंचायत मनोह सिहाल का है।
यहाँ 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा का शव उसी की छोटी बहन ने फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद उसने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इस बाबत सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कार्यकारी थाना प्रभारी राजिन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group