12 वर्षीय नाबालिग लड़की हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत नंगल जरियाला गांव से एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को गांव में एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, जिसके बाद से वह वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय नाबालिग लड़की नंगल जरियाला गांव में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। इसी दौरान वह गांव में एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, जिसके बाद से वह वापिस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद लापता लड़की की माँ बबीता पत्नी ललन साहनी निवासी गजवा बसौली, जिला मधुबनी, बिहार ने पुलिस थाना गगरेट बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
बबीता ने क्षेत्र के एक युवक पर उसकी बेटी के अपहरण करने का संदेह भी जताया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके लापता की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।