Loading...

12.30 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब बरामद, मौके पर किया नष्ट

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में हिमाचल-पंजाब राज्य कर एवं आबकारी विभाग तथा पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान 12.30 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब को नष्ट किया है। इस शराब की कीमत 1.23 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल-पंजाब राज्य कर एवं आबकारी विभाग तथा पुलिस की टीम ने गगवाल में दो अलग-अलग स्थानों पर 4.44 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब लाहण, उलैहड़ियां में 3 करोड़ मिलीलीटर, त्यौड़ा में 2.60 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब, बसंतपुर में 2 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब, मीलवां में 6 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब, खानपुर में 1 करोड़ मिलीलीटर अवैध शराब व भदरोया में 50 लाख मिलीलीटर अवैध शराब लाहण, जोकि भूमिगत टैंक, ड्रमों व लाखों मिलीलीटर क्षमता के पोलीबैग्स तथा कैनियों में रखा हुआ था, को नष्ट कर दिया गया।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग आयुक्त शिमला ने मामले की पुष्टि की है।