1200 गोवंश को संरक्षण देगा शिव निरंजन धाम मंडवाच

Shiv-Niranjan-Dham-Mandwach.jpg

संस्था की बैठक में “धर्म स्तंभ गौशाला’ खोलने का लिया निर्णय

HNN/ सिरमौर

शिव निरंजन धाम मंडवाच बेसहारा गोवंश को संरक्षण देगा। इसके लिए संस्था की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक गौशाला खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्य्क्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष पंडित कंठी राम शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द “धर्म स्तंभ गौशाला खोली जाएगी।

इस गौशाला में 1200 गौ माताओं का रखरखाव किया जाएगा। जिसमें 300 से 350 आवारा और बेसहारा गोवंश के रख-रखाव की देख भाल और सुरक्षा का प्रबंध भी किया जाएगा। पशु स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने शिव निरंजन धाम में पहुंचकर गौशाला के लिए भूमि का चयन किया। गौशाला खोलने के लिए सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार को भी हर पंचायत में गौशाला खोलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपने गोवंश को बुढ़ापे में बेसहारा न छोड़ने की अपील की। इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश कन्याल और कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग समेत डॉक्टर अक्षय चौहान, डॉक्टर संजय और तुलसी राम भी मौजूद रहे।