लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 राज्यों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होने जा रहा है। पहले, दूसरे चरण में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।
इस चरण में केरल में 20, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 6, असम और बिहार में 5-5, बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीटों पर मतदान होगा।
बता दें कि इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तिरुअनंतपुरम से, भाजपा के तेजस्वी सूर्या कर्नाटक से, हेमा मालिनी और अरुण गोविल उत्तर प्रदेश से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड से, शशि थरूर तिरुअनंतपुरम से, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भाग्य का फैसला होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शुक्रवार (26 अप्रैल) को चुनाव के दूसरे चरण के बाद केरल, राजस्थान और त्रिपुरा में मतदान खत्म हो जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





