लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

14वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नाहन में हुआ समापन, यह रहे विजेता..

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 5:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वह अपने शरीर का स्वार्गीण विकास कर सकें। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने 14वीं हि.प्र जिला स्तरीय राजकीय/निजि उद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान स्पोर्टस मीट (पुरूष) 2022 के समापन अवसर पर आईटीआई नाहन में उपास्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह बधाई के पात्र हैं तथा जो प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर सके वह निराश न हों तथा भविष्य में और अधिक मेहनत करें ताकि आने वाले समय में वह यह लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

उन्होंने सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों का आहवान किया कि आने वाले समय में प्रत्येक आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिया जाये ताकि प्रत्येक प्रशिक्षु खेलों में भाग ले सकें। उपायुक्त ने बताया कि 7 जून से 10 जून 2022 तक आयोजित की गई इस 4 दिवसीय खेलकूद मीट में जिला की 14 टीमों के 326 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वाॅलीबाॅल, कबड्डी, खो-खो तथा बैडमिंटन सहित एथलिट की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी में एमडी निजी आईटीआई नौहराधार ने प्रथम तथा राजकीय आईटीआई पांवटा साहिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि खो-खो में राजकीय आईटीआई नाहन प्रथम तथा राजकीय आईटीआई राजगढ द्वितीय स्थान पर रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी प्रकार बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई अम्बोया ने प्रथम तथा राजकीय आईटीआई पांवटा साहिब ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला आईटीआई नाहन ने प्रथम व आईटीआई राजगढ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बॉलीबॉल में आईटीआई नाहन (पुरुष) ने प्रथम तथा आईटीआई नाहन (महिला) की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलिट प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में सतौन के अजय ने प्रथम, नाहन के कौशल ने द्वितीय तथा नाहन के अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार 200 मीटर में नाहन के कौशल प्रथम, नाहन के सचिन द्वितीय और नाहन के प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में नाहन के प्रयाशुं प्रथम, नाहन के कार्तिक द्वितीय तथा सतौन के अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में पांवटा साहिब के सचिन ने प्रथम, नौहराधार के पंकज ने द्वितीय तथा नाहन के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, लॉन्ग जम्प में नाहन के कौशल प्रथम, नाहन के अजय द्वितीय तथा नाहन के प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे, जबकि हाई जम्प में नाहन के कौशल प्रथम, नाहन के रमन द्वितीय और राजगढ़ के विकास तृतीय स्थान पर रहे।

इसी प्रकार, ट्रिपल जम्प में नाहन के प्रियांशु प्रथम, राजगढ़ के अभिषेक द्वितीय तथा नाहन के नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में नाहन के सचिन प्रथम, नाहन के रमन ने द्वितीय तथा नाहन के मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कफोटा के विशाल ने पहला, नाहन के मनोज ने दूसरा तथा नाहन के रमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आईटीआई नाहन के प्रशिक्षु कौशल को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]