HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की माने तो 15 जून तक प्रदेश में मिला जुला मौसम रहेगा यानी कभी बारिश देखने को मिलेगी तो कभी धूप निकली रहेगी।
वहीं, मैदानी इलाकों में लगातार गर्म हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में वृद्धि दिखाई देगी। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 जून के बाद प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में 15 जून के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, प्रदेश में 20 जून तक मानसून पहुंचने के आसार कम हो गए हैं। दक्षिण भारत में मानसून कमजोर पड़ गया है। ऐसे में आगामी 10 दिनों तक प्रदेश में अभी गर्मी और सताएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





