Loading...

15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे अरविंद केजरीवाल, अब तिहाड़ जेल में रहेंगे

Ankita • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें अब उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की मांग पर केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दरअसल, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च की रात को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

इसके अगले दिन यानी 22 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक की ईडी हिरासत में भेज दिया। फिर उन्हें 28 मार्च को 1 अप्रैल तक की ईडी हिरासत में भेज दिया गया था।