15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के निर्देश, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही
HNN / चंबा
समय पर बिजली बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें 15 दिन का समय दिया है। यदि 15 दिन के भीतर भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल, विद्युत मंडल चंबा-2 के अंतर्गत 700 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपना बिल जमा नहीं करवाया है। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 17,00000 रुपए की राशि फंसी हुई है। बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे हैं।
ऐसे में बोर्ड ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ इनका अस्थायी तौर पर कनेक्शन भी काटा जाएगा। दोबारा से कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को ढाई सौ रुपए अलग से शुल्क देना होगा।