Loading...

15 मार्च से पहले अपने सैनिकों को वापस बुलाए भारत- मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

PARUL • 14 Jan 2024 • 1 Min Read

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से 15 मार्च तक उनके देश से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव, सार्वजनिक नीति, अब्दुल्ला नाज़िम इब्राहिम ने आज दोपहर प्रेस को बताया कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत से 15 मार्च तक अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा है जिनकी अनुमानित संख्या 88 है।

बता दें लगभग 2 महीने पहले राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने मालदीव में तैनात दूसरे देश के सैनिकों को हटाने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने चुनावी अभियान में इंडिया आउट जैसा नारा भी दिया।

एक दिन पहले उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा था कि किसी देश के पास मालदीव को धमकाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में नहीं रह सकते। यह राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और इस प्रशासन की नीति है।