Loading...

15 वर्षीय नाबालिग लड़के को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Ankita 6 Aug 2023 Edited 6 Aug 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रोहरु के टिक्कर तहसील के बाजार में एक 15 वर्षीय बच्चे की पिटाई कर उसे निर्वस्त्र घुमाने की शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपियों में एक नाबालिग भी है। अन्य आरोपियों में दुकानदार और अन्य स्थानीय लोग हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 75 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इंसानियत को शर्मसार करने के इस मामले में टिक्कर बाजार के एक दुकानदार ने बच्चे पर चिप्स का एक पैकेट चोरी करने का आरोप लगाते हुए न केवल उसके साथ बर्बरता से पिटाई की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर सरेबाजार घुमाया था। 31 जुलाई की इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पहले इस घटना को दबाने की भरसक कोशिश की गई थी। भाजपा ने भरे बाजार में किशोर के साथ हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुक्खू सरकार की घेराबंदी की है।