15 सितंबर तक बहाल होगी हिमाचल की बंद सड़कें: विक्रमादित्य
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी तबाही के बाद अब कुछ दिनों से जनजीवन पटरी पर आ रहा है। परन्तु प्रदेश अभी भी 128 सड़कें ऐसी हैं जो अब तक बंद पड़ी हैं। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि सभी बंद सड़कों को 15 सितंबर तक खोलने को कहा गया है। जल्द ही सभी मार्गों के बहाल होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2 दिन के दौरे पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। इस दौरान वह राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। 12 सितंबर को वह कल्लू के दौरे जाएंगी। उनके साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य भी रहेंगे।
उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर एनएचएआई के चेयरमैन और सड़क परिवहन विभाग के उच्च-अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी विभिन्न परियोजनाओं के तहत बजट की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में उसको लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
