Loading...

16 जुलाई को यहां होगा रक्तदान शिविर का आयोजन….

By Ankita Published: 9 Jul 2024, 1:24 PM | Updated: 9 Jul 2024, 1:26 PM 1 min read

HNN/ मंडी

समाजसेवी ब्लड डोनर्स समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा छोटाभंगाल घाटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सनवीर सिंह ने बताया कि यह छोटाभंगाल घाटी के स्थल मुल्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घाटी में संस्था द्वारा 16 जुलाई को लगाए जाने वाले इस रक्तदान शिविर के साथ 23वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

अब तक इस घाटी में संस्था द्वारा जितने भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन रक्तदान शिविरों में हमेशा ही स्वास्थ्य विभाग महाकाल, प्रशासनिक विभाग, स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा घाटी के समस्त लोगों का भरपूर सहयोग मिला है और संस्था ने पूर्ण विशवास जताया है कि इस बार भी इन सभी का अवश्य ही पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनका यह रक्तदान शिविर अवश्य ही सफल होगा।

संस्था के अध्यक्ष सनवीर सिंह ने आम लोगों को अवगत करवाना चाहा कि रक्तदान एक महादान और जीवन दान है, इसलिए उन्होंने सभी रक्तदानी सज्जनों से आग्रह किया है कि इस दिन भारी से भारी संख्या में आकर अपना रक्तदान कर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।