16 से 18 नवंबर तक इन क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, लोगो से सहयोग की अपील
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN / मंडी
16, 17 व 18 नवंबर को 11-केवी हॉस्पिटल फीडर की स्पर लाइन को नई व उच्च ताप की क्षमता वाली केबल लाइन में बदलने का काम किया जाना है। जिसके चलते कुछ क्षेत्रो में तीन दिन पावर कट रहेगा। यह जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता, मंडी विद्युत उप-मण्डल-1 ई. उत्तम चन्द ने दी।
उन्होंने बताया कि इन तिथियों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक गणपति रोड़, बीर जिरो प्वांइट, अप्पर सैण, मठ्ट व उसके आसपास के क्षेत्र में बाधित रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है।