17 अगस्त को यहां लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर….
HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के एक निजी पैलेस में 17 अगस्त से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित होने जा रहा है। 17 से 18 अगस्त तक चलने वाला यह दो दिवसीय शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किया जाएगा।
शिविर में सफेद मोतिया, काला मोतिया, नगर के चश्मे और आखों के लेसिक ऑपरेशन सहित आंखों से संबंधित सभी समस्याओं की जांच की जाएगी। इसके अलावा शिविर में मरीजों को उचित मूल्य पर चश्मे भी उपलब्ध होंगे।
यह शिविर सागरिका पटियाल द्वारा उनके स्वर्गीय पति एसके पटियाल की याद में आयोजित किया जा रहा है। सागरिका ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर बंगाणा स्थित ठाकुर मोहन सिंह कॉम्पलेक्स में आकर अपनी आंखों की जांच निःशुल्क करवा सकते हैं।