Loading...

17 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले दो दिन से लापता, तलाश जारी

Ankita • 4 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

सदर थाना ऊना के तहत एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले दो दिन से लापता है। मामले को लेकर पिता ने ऊना पुलिस के पास शिकायत दी है। साथ ही हरोली के एक युवक पर बेटी को भगाने का शक जाहिर किया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया।

पिता ने शक जाहिर किया है कि बेटी को पालकवाह का एक युवक अकसर फोन करता था, ऐसे में बेटी को बहला फुसला कर ले गया हो। पिता का कहना है कि वीरवार से युवक भी लापता है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।