Loading...

17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Ankita • 22 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। बोहरु राम निवासी गांव नमोल डाकघर बरोटी तहसील सुंदरनगर ने पुलिस थाना में नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।

पिता ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। वहीं पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस भी नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दिये गए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि 18 फरवरी को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से अपनी नानी के घर ज्योर के लिए निकली थी, लेकिन न वह नानी के घर पहुंची और न ही अपने घर लौटी।

परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश कर ली है परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। उसका कहीं कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। एएसपी सागर चंद ने मामले की पुष्टि की है।