लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

17 से होंगी शुरू होंगी पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

WebDesk(H) | 8 जुलाई 2023 at 1:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

एचपीयू ने पीजी डिग्री कोर्सेज की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी 17 जुलाई से ये परीक्षाएं आरम्भ हो जाएंगी। ये परीक्षाएं अगस्त माह के मध्य तक चलेंगी। हालांकि कुछ परीक्षाएं अगस्त के पहले व दूसरे सप्ताह में भी समाप्त हो जाएंगी। इस बार परीक्षाएं एक माह की देरी से शुरू होंगी। कोरोना काल से पहले ये परीक्षाएं जून माह के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू हो जाती थीं, लेकिन कोरोना के कारण पूर्व में बनी परिस्थितियों के चलते अभी भी शैक्षणिक सत्र पटरी पर पूरी तरह से नहीं लौटा है। पी.जी. कोर्सिज के अलग-अलग सैमेस्टरों की नियमित व रि-अपेयर परीक्षाएं आयोजित करने के लिए विस्तृत डेटशीट वैबसाइट पर अपलोड कर दी है।

एम.ए. अंग्रेजी, इतिहास व राजनीतिक विज्ञान की परीक्षाएं 17 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेंगी। इसके अलावा की एम.ए. लोक प्रशासन, एम.ए. हिन्दी, एम.ए. संस्कृत, एम.ए. समाज शास्त्र और एम.ए./एम.एससी. गणित की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होंगी। वहीं एम.कॉम. की रैगुलर व रि-अपेयर परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार एम.कॉम. की परीक्षाएं 18 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एम.बी.ए. व एम.बी.ए. ग्रामीण विकास विषय की परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेंगी। एम.सी.ए. की परीक्षाएं 17 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेंगी। एम.टी.टी.एम. की परीक्षाएं 17 जुलाई से 10 अगस्त तक, एम.ए. मनोविज्ञान की परीक्षाएं 17 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेंगी। इसके अलावा एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की विभिन्न परीक्षाएं 17 जुलाई से शुरू होकर 4 अगस्त तक, एम.ए. योगा की परीक्षाएं 17 जुलाई से 4 अगस्त तक, एम.ए. बिजनैस इकोनॉमिक्स की परीक्षाएं 17 जुलाई से 2 अगस्त तक, एम.ए. भूगोल की परीक्षाएं 17 से 31 जुलाई तक और एम.ए. संगीत की परीक्षाएं 17 से 20 जुलाई तक होंगी। एम.ए. अर्थशास्त्र की परीक्षाएं 17 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]