18वीं लोकसभा के लिए बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है। प्रोटेम स्पीकर के तौर पर ओडिशा के कटक से सांसद महताब की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वे लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। भर्तृहरि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 28 मार्च 2024 को बीजेडी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे।
वह 1998 में ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद वह कटक लोकसभा सीट से ही साल 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव जीते। उन्हें 2017 में उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही ‘वाद-विवाद’ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संसद रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





