18 जनवरी को इस जिला में शिरकत करेंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित
HNN / काँगड़ा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत मलोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दिन सुबह सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा होगी। सुबह पंजाब और हिमाचल के बार्डर पर स्थित मानसर टोल बैरियर पर सुबह सात बजे फ्लैग हैंडिंग सेरेमनी होगी।
यहां से राहुल गांधी काठगढ़ मंदिर, इंदौरा होकर करीब 25 किलोमीटर का पैदल सफर कर मलोट पहुंचेंगे। इसी दिन शाम को भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के पठानकोट पहुंचेगी। बता दे कि हिमाचल में यात्रा के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार संयोजक बनाए गए हैं।