Loading...

18 वर्ष के युवा या नाम दर्ज करने से छूटे पात्र लोग फार्म-6 भरकर करें आवेदन

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

छूटे हुए मतदाता वोटर लिस्ट में 4 मई तक दर्ज करें नाम

HNN/धर्मशाला

लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदाता बनने का अभी भी मौका है। अगर पहली अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने या किन्हीं कारणों से नाम दर्ज करने से छूटे अन्य पात्र लोगों ने भी अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करवाया है तो वे अब देर न करें।

मतदाता सूची में दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 4 मई है। 4 मई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेम राज वैरबा ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी या तहसीलदार या एसडीएम कार्यालय में फार्म-6 पर आवेदन करके नाम दर्ज किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन ऐप और वोटर पोर्टल- वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन के माध्यम से भी फार्म-6 पर भी आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि हमारा नाम मतदाता सूची दर्ज हो। तभी हम मतदान के माध्यम से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।