लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

18 से ज्यादा उम्र वालों को आज से लगेगा कोरोना वैक्सीन का ‘फ्री बूस्टर डोज’, इतने दिन चलेगा अभियान

PRIYANKA THAKUR | 15 जुलाई 2022 at 10:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को आज से अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती डोज लगाई जाएगी। गौरतलब है कि अब तक 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जा रही थी।

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। हर रोज 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने सभी वयस्कों को एहतियाती खुराक देने का फैसला किया है।

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार को 12 साल से कम आयु के बच्चों के लिए टीकों पर वैज्ञानिक समुदाय से कोई सलाह नहीं मिली है। ऐसे में अभी 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]