Loading...

नाहन / 19 जुलाई को निकलेगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

नाहन :भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन में इस वर्ष आयोजित होने वाली 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भव्य रथ यात्रा 19 जुलाई 2026, रविवार को निकाली जाएगी। वहीं 20 अप्रैल 2026 से प्रभात फेरियों का शुभारंभ होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर नाहन शहर और आसपास के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

नाहन

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन में इस वर्ष आयोजित होने वाली 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भव्य रथ यात्रा 19 जुलाई 2026, रविवार को निकाली जाएगी। वहीं 20 अप्रैल 2026 से प्रभात फेरियों का शुभारंभ होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर नाहन शहर और आसपास के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रकाश चंद बंसल ने की। बैठक में रथ यात्रा, प्रभात फेरियों, कथा और पूजा-अर्चना सहित पूरे धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। समिति के अनुसार पहली प्रभात फेरी सनातन धर्म मंदिर में निकाली जाएगी, जिसके बाद प्रतिदिन अलग-अलग मंदिरों और श्रद्धालुओं के घरों पर प्रभात फेरियों का आयोजन होगा।

रथ यात्रा के उपलक्ष्य में 10 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। बताया गया कि इस बार कथा के दौरान पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्वरूप, महिमा और परंपरा का विस्तृत वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और धार्मिक जानकारी भी मिलेगी।इसके अलावा 17 जुलाई से 19 जुलाई प्रातः 8 बजे तक भगवान के विग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना होगी। वहीं 19 जुलाई को सुबह 8 बजे पालकियों के साथ भव्य यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन समिति इस बार यात्रा को और अधिक भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की तैयारी में जुट गई है।

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जो भक्त अपने निवास पर भगवान श्री जगन्नाथ को आमंत्रित करना चाहते हैं, वे समय रहते बुकिंग करवा लें, ताकि अधिक भीड़ के कारण कोई भी घर छूट न जाए।बैठक में योगेश जैन, भुवन जोशी, सतीश गर्ग, राजेंद्र ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मनु कंवर, बुद्धि वल्लभ, अशोक डोगर, भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रजत पुंडीर, शेखर, दीपक, संजीव सैनी, ममता भारद्वाज, प्रेमलता, गजला, गीता चुग, ममता चुग, अनुप वर्मा, अलका गर्ग, अंजू अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, मुस्कान, नैना, सिया, प्रवीण गोयल, अनीता वालिया, कौशल्या चौहान और आशीष सिंगला सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।