Loading...

19 अगस्त को बिना स्लॉट बुक किए भी दे पाएंगे ड्राईविंग टेस्ट

Ankita • 18 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी व एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया कि 19 अगस्त को बिना स्लॉट बुक किए भी ड्राईविंग टेस्ट दे सकते हैं। मोबाइल सिगनल न होने के कारण प्रतिभागी स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण से यह निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि सदर जिला मण्डी के अंतर्गत 19 अगस्त को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट छोटा पड्डल मैदान मंडी में सुनिश्चित किया गया है। उक्त ड्राईविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए प्रतिभागियों को अब विभाग की वेबसाइट पर स्लॉट बुक करने की आवश्यकता नहीं है।