Loading...

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होगी वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे….

Ankita • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

हिमाचल में सातवें चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। जबकि काउंटिंग 4 जून को होगी। पहला चरण 19 अप्रैल को, दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातंवा चरण 1 जून को होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। 

हिमाचल की छह विधानसभा सीटों के लिए होगा उपचुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार, 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं। इनका चुनाव भी लोकसभा चुनाव शेड्यूल के तहत ही होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।

कब-कब होगा मतदान, कितनी सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

  • पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी, इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी, 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी, 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी, 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी, 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
  • सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी, 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.