लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

19 से 21 जुलाई तक यहां आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता….

Ankita | 10 जुलाई 2024 at 4:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 से 21 जुलाई तक हमीरपुर कॉलेज में आयोजित होगी। जिले के बैडमिंटन संघ के सचिव शम्मी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के सीनियर, अंडर 19- 17-15-13-11 वर्ग के मुकाबले होंगे।

इन सभी वर्गों में महिलाओं एवं पुरुषों के युगल एवं एकल मुकाबले होंगे, जबकि सीनियर और अंडर-19, 17 और अंडर-15 में मिश्रित युगल के मुकाबले होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस प्रतियोगिता में अंडर-19 में 1 जनवरी 2006 को जन्मे या उसके बाद के जन्मे, अंडर-17 में 1 जनवरी 2008 को जन्मे या उसके बाद में जन्मे, अंडर 15 में 1 जनवरी 2010 को जन्मे या उसके बाद जन्मे, अंडर 13 में 1 जनवरी 2012 को जन्मे या उसके बाद जन्मे और अंडर 11 में 1 जनवरी 2014 को जन्मे या उसके बाद के जन्मे हुए होने चाहिए।

सभी प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी साथ में लाना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में जो विजेता एवं उपविजेता रहेंगे वह हमीरपुर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस वर्ष अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हमीरपुर में ही होगी। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]