2 कारों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 5 लोग जख्मी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में अंब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते आदर्श नगर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
घायलों की पहचान वीना देवी (50) पत्नी बलराज सिंह, दिलबाग सिंह (62) पुत्र लेख राम, जतिंद्र सिंह (42) पुत्र जोगिन्द्र सिंह तीनों निवासी गांव अलोह बुल्ला (गरली) तहसील प्रागपुर (कांगड़ा), शादी लाल (32) पुत्र लेखराज निवासी मुहाला तहसील प्रागपुर (कांगड़ा), कमल (22) पुत्र अमन कुमार निवासी पपलोथर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, कलरूही के निकट आदर्श नगर में 2 कारों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कारों के अगले हिस्सों को काफी नुक्सान पहुंचा है। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वीना देवी व दिलबाग सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी अंब डाॅ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।