HNN/ चंबा
पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत शातिर 2 घरों में सेंधमारी कर लाखों रूपए के गहनों पर हाथ साफ़ कर गए। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत जतरून के गांव भोलग के पुन्नू राम पुत्र होशियार सिंह के घर आधी रात को चोर घुस आये।
इस दौरान शातिरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखे 8 से 10 तोले के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ़ कर लिया जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। वहीँ, शातिरों ने कुलदीप सिंह के घर पर भी सेंध लगाई जहाँ से शातिरों के हाथ कुछ नहीं लगा। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी एसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

