Loading...

2 फरवरी को सदर क्षेत्र के कसाण में होगा “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम

Ankita • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

HNN/ मंडी

जिला के मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसाण के मेला ग्राउंड में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम कोटली असीम सूद ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले 29 से 30 जनवरी तक कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को ग्राम पंचायत सदयाणा, निचला लोट तथा बीर के लोगों के लिए ग्राम पंचायत सदयाणा में में कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

इसके अलावा 30 जनवरी को ग्राम पंचायत कसाण, कोटली, साई, बग्गी-तुंगल तथा सेहली के लोगों के लिए ग्राम पंचायत कसाण तथा 30 जनवरी को ग्राम पंचायत तरनोह व सदोह के लोगों के लिए ग्राम पंचायत तरनोह में कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जायेगी।