Loading...

2 भाइयों के 8 कमरों के संयुक्त मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के अंतर्गत आते संधोल की ग्राम पंचायत नेरी के घीड़ा गांव में 2 भाइयों का 8 कमरों का संयुक्त मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

जानकारी के मुताबिक, लच्छी राम और रोशन लाल के संयुक्त मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के दौरान जयसिंहपुर और जंगलबैरी से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए आई थीं, लेकिन तब तक काफी नुक्सान हो चुका था।

हालांकि घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ लेकिन मकान में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। इस घटना में करीब 16 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। दोनों प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।