HNN/धर्मशाला
बीसीसीआई की ओर टीमों के धर्मशाला पहुंचने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को पंजाब और चेन्नई की टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए 2 मई को पंजाब की टीम धर्मशाला पहुंच जाएगी।
चेन्नई सुपर किंग्स 3 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। धर्मशाला में होने वाले मैच के लिए दोनों टीमें विशेष विमान से सुबह 10:30 बजे गगल हवाई अड्डे पहुंचेंगी। टीमें सीधे धर्मशाला के कंडी स्थित रेडीसन ब्लू होटल जाएंगी। धर्मशाला में 5 मई को मैच खेलने के उपरांत चेन्नई 6 मई को वापस लौटेगी जबकि 9 मई को पंजाब के साथ मैच खेलने के लिए आरसीबी की टीम 6 मई को ही धर्मशाला पहुंचेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि आईपीएल के मैचों को लेकर तैयारियां पूरी हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से पेटीएम एजेंसी के माध्यम से स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए समय-समय पर स्लाॅट निकाले जा रहे हैं ताकि सभी को टिकट मिल सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group