Loading...

2 मकानों में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

Ankita • 21 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग के टांगटा (मांजू) गांव में 2 मकानों में भीषण अग्निकांड हुआ। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, टांगटा गांव के रमेश भार्गव और उनके चचेरे भाई गंगा राम के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम अर्की से घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन 2 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 5-5 हजार रुपए और 3 तिरपाल प्रदान किए।