2 मार्च को चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के साक्षात्कार आयोजित
प्रशासनिक कारणों से स्थगित साक्षात्कार अब 2 मार्च को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चंबा में आयोजित होंगे। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
चंबा
प्रशासनिक कारणों से बदली गई तिथि
बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 12 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व निर्धारित 27 फरवरी के साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए थे। अब इन पदों के लिए साक्षात्कार 2 मार्च को प्रातः 10 बजे कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा में आयोजित किए जाएंगे।
इन पंचायतों में भरे जाएंगे पद
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सिंगी में 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त चौंतड़ा वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र बनगोटू, ग्राम पंचायत भनौता के केंद्र हाडोठा, ग्राम पंचायत कियाणी के केंद्र झुलाड़ा व काहलो, ग्राम पंचायत भडोह के केंद्र गत्यानु तथा हरदासपुर वार्ड के केंद्र हरदासपुरा-1 में भी रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पुखारी के केंद्र भुमंणी और सोंथली, ग्राम पंचायत खजियार के केंद्र बेंसका, ग्राम पंचायत प्राहनवी के केंद्र हंडियाजू, ग्राम पंचायत पल्यूर के केंद्र कैहलाला तथा ग्राम पंचायत सरोल के केंद्र घोलटी-2 में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे।