2 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोचा, दर्दनाक मौत

By SAPNA THAKUR Published: 25 Nov 2022, 10:56 AM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 में 2 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने इस कदर नोचा कि उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद से एक तरफ जहां लोग सहमे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्रशासन के खिलाफ भी गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए इन आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर आठ के नया नगर में 2 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। आवारा कुत्तों के हमले से मासूम बच्ची बुरी तरह से घायल हुई जिसे आसपास के लोगों द्वारा कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।