HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने बाइक चोरी मामले में आरोपी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. तारिक पुत्र मो. असलम तहसील कटड़ा, जिला रियासी प्रांत जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।
आरोपी को नूरपुर की अदालत में पेश करने के बाद उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बता दें कि आरोपी पर पुलिस थाना नूरपुर में नवंबर 2021 में चौगान में पल्सर बाइक की चोरी को लेकर मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस इस मामले में एक और साथी की तलाश कर रही है।
आरोपी पर शिमला में एक डकैती का मामला भी दर्ज था। जिसके आरोप में वह कंडाघाट की जेल में बंद था। तो वहीं जम्मू-कश्मीर में भी इस आरोपी पर अन्य मामले भी दर्ज है। एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में साथी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

