20 अक्तूबर को आईटीआई ऊना में लगेगा रोजगार मेला
HNN/ऊना
जिला ऊना में 20 अक्तूबर को आईटीआई ऊना में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य ई. बीएस ढिल्लों द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सुजुकी मोटर्स गुजरात, प्रेरणा ग्रुप फॉर हिम टेक्नो इंडस्ट्री बद्दी और औद्योगिक क्षेत्र हरोली के इकोलॉजीकल भवन गुरपलाह औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की ओर से आईटीआई पास आउट फिटर, टर्नर, वेल्डर एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेडों की नियुक्ति के लिए कैंपस साक्षात्कार लिए जाएंगे।
बता दें कि आईटीआई ऊना में सुबह 10 बजे से साक्षात्कार आरंभ होंगे। रोजगार मेले में इस कैंपस साक्षात्कार में सीधी नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीटीसी 21,500 रुपए और नेट एचटीएस 15,200 रुपए, हिम टेक्नो इंडस्ट्री की ओर से 12 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह तथा इकोलॉजिकल भवन गुरपलाह की ओर से 12 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जबकि प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षुता एक्ट के अनुसार वृत्तिका देय होगी।