20 जनवरी तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
HNN / सोलन
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने आज आदेश जारी करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 08 में नडोह सड़क पर मदन शर्मा के घर से सुनीता के घर तक सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाना है।
जिसके दृष्टिगत 20 जनवरी, 2023 तक यहाँ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह आदेश आपातकालीन सेवाएं, अग्निशमन, एंबुलेंस व रोगियों के वाहनों पर लागू नहीं होंगे।