20 वर्षीय नव विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ऊना
जिला ऊना में थाना सदर के तहत बरनोह में एक 20 वर्षीय नव विवाहिता ने आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान महक पत्नी सलमान खान निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महक उड़ीसा की रहने वाली थी और कुछ समय पहले उसकी शादी बरनोह के सलमान से हुई थी। इस दौरान वीरवार को ससुराल पक्ष को उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने इस बाबत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में महिला के मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है।