20 वर्षीय युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना के भटोली गांव में पुलिस ने एक युवक को 2.50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शुभम (20) निवासी कलसेहड़ा तहसील नंगल जिला रूपनगर के तौर पर हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस थाना मैहतपुर की टीम भटोली में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान भटोली में औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर की ओर से एक युवक आया और पुलिस की गाड़ी को सामने देख घबराकर पीछे की तरफ मुड़ गया। तभी जब शक होने पर पुलिस की टीम ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा और अपनी जेब से एक पैकेट निकालकर बाहर फेंक दिया।
लेकिन पुलिस की टीम ने थोड़ी ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उन्होंने फेंके गए पैकेट की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से 2.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।