Loading...

20 वर्षीय युवती ने कंप्यूटर संस्थान की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, पीजीआई रेफर

Ankita • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के सीमांत संतोषगढ़ की एक 20 वर्षीय युवती द्वारा अजोली के कंप्यूटर संस्थान की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हादसे में युवती बुरी तरह जख्मी हुई है। गंभीर हालत में युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संतोषगढ़ की युवती शुक्रवार देर शाम से घर से लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने इस बाबत संतोषगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने जब युवती की तलाश मोबाइल लोकेशन के आधार पर की अजोली के कंप्यूटर संस्थान में युवती के होने का पता चला। पुलिस और परिजनों के मौके पर पहुंचने का पता चलते ही युवती ने संस्थान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना के बाद घायल युवती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया गया, जहां से उसे प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।