20 हजार अभ्यर्थी आठ जून को देंगे डीएलएड की प्रवेश परीक्षा
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन सत्र 2024-26 हेतु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 8 जून को करवाया जा रहा है। आठ जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में 100 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इस परीक्षा के लिए 21,667 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से शिक्षा बोर्ड ने 2,206 आवेदनों को रद्द कर दिया था, जिन्हें शिक्षा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया था।
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों से डीएलएड कॉमन एन्ट्रैंस टैस्ट के लिए 20 अप्रैल से 13 मई तक विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।