Loading...

2000 के नोट बदलने के लिए नहीं भरने होंगे फॉर्म, आईडी की भी जरूरत नहीं

Ankita • 21 May 2023 • 1 Min Read

अगर आप 2000 रुपए के नोट को एक्सचेंज कराने के लिए 23 मई को बैंक जाने वाले हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर आई है। खबर ये है कि आप आईडी प्रूफ के बिना ही 2000 रुपए के नोट को अन्य मूल्य के नोटों से एक्सचेंज करा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फॉर्म नहीं भरना होगा। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने लेटर में इस बारे में जानकारी दी है।

नहीं लगेगा पहचान पत्र

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि 2000 रुपए के नोट को बदलवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को आई प्रूफ नहीं देना और ना ही कोई फॉर्म भरना है। 20,000 रुपए तक के 2000 रुपए के नोट आसानी से एक बार में एक्सचेंज किए जाएंगे।

23 मई से 30 सितंबर 2023 के बीच कोई भी व्यक्ति जिसके पास 2000 रुपए के नोट हैं, वो उसे अन्य मूल्य के नोटों से बदलवा सकता है। इसी तरह बैंक अकाउंट में भी 2000 रुपए के नोट को जमा करने के लिए कोई भी अतिरिक्त फॉर्म नहीं भरने होंगे। हालांकि, जो भी डिपॉजिट को लेकर बैंक के नियम हैं उसका पालन करना होगा।