Loading...

2000 हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, कल से हो जाएंगे रद्दी

Ankita • 30 Sep 2023 • 1 Min Read

आज सितंबर का महीने का आखिरी दिन है और इसके साथ ही खत्म होने जा रही है सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2,000 रुपये के नोटों को बैंकों में बदलवाने या फिर जमा करने की डेडलाइन भी।

ऐसे में अगर आपके पास भी ये गुलाबी नोट हैं, तो फिर बिना समय गंवाए इन्हें नजदीकी बैंक या फिर आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर बदलवा लें, क्योंकि अगर केंद्रीय बैंक इस डेडलाइन को बढ़ाने से मना करता है, तो फिर आपके पास मौजूद ये बड़े नोट रद्दी बन जाएंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते 19 मई 2023 को देश में सबसे बड़े करेंसी नोट यानी 2,000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान करते हुए इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया था।

बाजार में मौजूद इन नोटों की वापसी की सुविधा देते हुए आरबीआई ने बैंकों और केंद्रीय बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से लौटाने या बदलवाने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की थी।