2019 बैच के एचएस ऑफिसर धर्मपाल ने संभाला एसडीएम श्री नैना देवी जी का कार्यभार
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के स्वारघाट में 2019 बैच के एचएस ऑफिसर धर्मपाल ने एसडीएम श्री नैना देवी जी के रूप में पदभार संभाला है। बता दें कि धर्मपाल 2019 बैच की एचएस ऑफिसर है। भाजपा सरकार में उनकी प्रथम नियुक्ति बतौर असिस्टेंट कमिशनर (डेवलपमेंट) झंडूता के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्हें जॉइंट डायरेक्टर आईटी लगाया गया था।
इसके बाद एसडीएम के तौर पर उनकी प्रथम नियुक्ति कुमारसेन में हुई, जहां से उन्हें अब स्वारघाट (श्री नैना देवी जी) भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि माता श्री नैना देवी जी के दरबार में मुझे काम करने का मौका मिला है।
नैना देवी उपमंडल की जनता की समस्याओ का समय पर निराकरण करना मेरी प्राथमिकता रहेगी और माता के दरबार में मुझे सेवा करने का मौका मिला है तो जी जान से मंदिर न्यास में काम करेंगे और माता के दरबार में श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।