Loading...

2024 तक बढ़ाया जेपी नड्डा का कार्यकाल, अगले लोकसभा चुनाव तक रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

SAPNA THAKUR • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के चीफ जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। नड्डा के कार्यकाल बढ़ाने का फैसला पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया है।

राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है। सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। ऐसे में नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। गौरतलब है कि नड्डा ने 2019 में पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल संभाला था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया।